spot_img
8 C
New York
Wednesday, March 26, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

जांजगीर-चांपा लोकसभा में वोटिंग, 18 प्रत्याशी मैदान में:20 लाख 52 हजार मतदाता चुनेंगे सांसद, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला

छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए जांजगीर-चांपा लोकसभा में मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे।

जांजगीर-चांपा लोकसभा में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 1574 जवानों की तैनाती की गई है। जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बल के 585, ओडिशा से 200, रायपुर से 200, जांजगीर चांपा से 491 और जांजगीर चांपा नगर सेना के 98 बल शामिल हैं।

जांजगीर लोकसभा में 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़ और कसडोल शामिल है। जहां मतदान दल सोमवार को ही पहुंच चुके हैं।

20 लाख 52 हजार मतदाता करेंगे मतदान

जांजगीर लोकसभा में कुल 20 लाख 52 हजार मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 10 लाख 29 हजार 756, महिला मतदाता 10 लाख 20 हजार 685 और थर्ड जेंडर 27 शामिल हैं। वहीं, कुल 2219 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 11 आदर्श मतदान केंद्र को अलग-अलग थीम पर सजाया गया है।

पोलिंग बूथ पर तैनात किए गए जवान।

गर्मी से बचाने की गई है व्यवस्था

गर्मी से बचने के लिए सभी मतदान केंद्रों में पेयजल, छाया के लिए पंडाल, बैठने के लिए कुर्सी, दिव्यांगों के लिए मतदान केंद्र में रैंप और विलचेयर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिले में 75 सेक्टर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 20 थाना-चौकी पेट्रोलिंग और 6 राजपत्रित अधिकारी की पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles