spot_img
18.6 C
New York
Tuesday, April 29, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

CHHATTISGARH- कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर जेल से गिरफ्तार (Arrest) , अब पुलिस (Police) इस 1 मामले में करेगी पूछताछ

CHHATTISGARH- कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर जेल से गिरफ्तार , अब पुलिस इस मामले में करेगी पूछताछ पुलिस ने कांग्रेस नेता व जमीन दलाल अकबर खान का जेल प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे दोबारा गिरफ्तार किया है। अकबर खान के खिलाफ महिला ने अपने मकान पर अवैध कब्जा करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की है। 

 

ASP सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ तालापारा में रहने वाली संगीता बंजारे ने शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मरीमाई स्थित मकान में उसका परिवार 50 साल से रह रहा है। अकबर खान और उसके साथी दो साल से जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

FOLLOW US ON INSTAGRAM

janjgir-champa – हसदेव नदी के तेज धार में बहा युवक , गोताखोर तलाश में जुटे

दरअसल, महिला ने पहले भी अकबर खान के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन, तब पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिन पहले अकबर खान और उसके साथियों ने महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर मकान खाली करने के लिए कहा। साथ ही उनसे मारपीट की गई। इस बीच सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

CHHATTISGARH-

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles