spot_img
8 C
New York
Wednesday, March 26, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

Brijmohan-agrawal बृजमोहन अग्रवाल ने तोड़ा सांसद सुनील सोनी का रिकॉर्ड , जाने बृजमोहन को मिले वोटों का आंकड़ा

Brijmohan-agrawal रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी उनके कुल वोट साढ़े 08 लाख के पार हो गए हैं। वोटों की गिनती जारी है और सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूट गया है।

FOLLOW US ON INSTAGRAM

विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है। 2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 4 हजार वोट अब तक मिले है।

14 राउंड में वोटों की गिनती होगी।  रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है।  रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की लीड 4 लाख 70 हजार के पार कर गई है। साथ ही कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles