spot_img
8 C
New York
Wednesday, March 26, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

indian-human-rights-self-employment-trust भारतीय मानव अधिकार स्वरोजगार ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनी मंजूलता टण्डन AMAN CHHATTISGARH- EXCLUSIVE 1 NEWS

indian-human-rights-self-employment-trust

indian-human-rights-self-employment-trust

जांजगीर चाम्पा/ छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ता एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की भाजपा से वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मंजूलता टण्डन को indian-human-rights-self-employment-trust भारतीय मानवाधिकार स्वरोजगार ट्रस्ट का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी य़ह नियुक्ति दिल्ली के उत्तरप्रदेश भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में संगठन के मुख्य संरक्षक उत्तरप्रदेश शासन के श्रम एवं सेवा योजना मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र देकर की गई है। इस दौरान कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें इस पद से सम्मानित किया गया है।

https://amanchhattisgarh.com/brijmohan-agrawal/

श्रीमती टण्डन पिछले 15 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी में रह कर समाज व विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए कार्य कर रहीं है।

https://www.instagram.com/aman_chhattisgarh/

अपने सरल व सहज स्वभाव के कारण उन्हें संगठन में विशेष जिम्मेदारी भी निभाने का अवसर प्राप्त हुवा है, साथ ही नि:स्वार्थ भाव से महिलाओं एवं बच्चों के लिए किए गए कार्यो ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। श्रीमती टण्डन ने समाज में महिला हो या लोगों के अधिकारों के लिए हो समाज के प्रति कार्य करने का ज़ज्बा, अपने बेबाक शब्दों से बातों को रख कर अपनी अलग पहचान बनाई हुई हैं। यही कारण है की क्षेत्र सहित प्रदेश में लोग उन्हें एक अच्छी समाजसेवी के रूप मे पसन्द करते हैं। अपने नेतृत्व क्षमता के बदौलत ही आज वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं है। उनके इस नियुक्ति से प्रदेश भर की महिलाओं, समाजसेवियो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रीमती टण्डन ने बताया की देश के सभी प्रदेशों में संगठन के विस्तार के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा की संगठन की सभी जगहों पर कार्यकारिणी घोषित कर देश भर मे कार्य सही तरीके से किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles