spot_img
24.9 C
New York
Friday, June 13, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

करंट की चपेट में आने से मौत, टुल्लू पंप के तार को समेटते समय आया करंट की चपेट मे

कोसमंदा। खेत में सिंचाई के लिए लगाए टुल्लू पंप के तार को समेटते समय युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।बघटना चांपा थाना अंतर्गत ग्राम कोसमन्दा की है। जानकारी के अनुसार रामगोपाल कश्यप पिता शिवचरण कश्यप उम्र 44 वर्ष बुधवार को खेत की सिंचाई तालाब में टुल्लू पम्प लगाकर कर रहा था। सिंचाई पूर्ण होने तार व पम्प को समेटने लगा। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जब परिजन खेत पहुंचे तो अचेत अवस्था मे गिरा पड़ा हुआ था।। परिजन तत्काल उसे मिशन अस्पताल चांपा लेकर पहुंचे। जहाँ डॉ ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा इसकी सूचना चांपा पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles