spot_img
-0.2 C
New York
Monday, February 17, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

Exclusive श्याम बाबा सेवा समिति द्वारा प्रकाशित खाटू दर्शन गाइड का विमोचन 16 को ..

जांजगीर-चाम्पा। श्याम बाबा सेवा समिति -चाम्पा द्वारा श्री खाटू श्याम जी की महिमा, इतिहास व दर्शन सहित विभिन्न जानकारी युक्त खाटू दर्शन गाइड नामक पुस्तक का प्रकाशन कराया गया है। इस पुस्तक का विमोचन मंगलवार 16 जुलाई को सुभाष चौक स्थित होटल सुमित इन में दोपहर 1 बजे पूर्व विधायक नारायण चंदेल व सांसद कमलेश जांगडे के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया की श्याम भक्तो के जानकारी के लिए पुस्तक का प्रकाशन कराया गया है।

Exclusive पूर्व नेता प्रतिपक्ष का नाम सुनते ही 3 तीनों विधायक मंच से चले गए…वन महोत्सव में प्रशासन की किरकिरी।

Exclusive श्याम बाबा सेवा समिति द्वारा प्रकाशित खाटू दर्शन गाइड का विमोचन 16 को ..

श्याम बाबा सेवा समिति -चाम्पा द्वारा श्री खाटू श्याम जी की महिमा, इतिहास व दर्शन सहित विभिन्न जानकारी युक्त खाटू दर्शन गाइड नामक पुस्तक का प्रकाशन कराया गया है। जिसे पाठकों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा। उन्होने आगे बताया की पुस्तक को पढ़ने के बाद श्याम भक्तो को भटकना नही पडेगा और वे दर्शन आसानी से कर सकेंगे। श्याम मंदिर का निर्माण भक्तो द्वारा सुभाष चौक में 13 वर्ष पूर्व कराया गया था। अब तक उनके द्वारा 600 से अधिक भक्तों को चूरू राजस्थान में श्याम जी का दर्शन भी कराया गया है। इस बार भी 18 से 23 जुलाई तक भक्तों का एक जत्था दर्शन के लिए रवाना होगा । विमोचित पुस्तक में स्थान दर्शन को लेकर पूर्ण जानकारी, खाटू श्याम कौन हैं? मंदिर का इतिहास, दर्शन के शुभदिन, श्यामजी का महत्व, मंदिर कैसे पहुँचे सहित विभिन्न जानकारी इसमें प्राप्त होगा। जिनकी वजह से यह पुस्तक भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

FOLLOW US ON INSTAGRAM

श्याम बाबा सेवा समिति

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles