spot_img
8 C
New York
Wednesday, March 26, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

चांपा नगर पालिका को मिला राष्ट्रीय अवार्ड

शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने अच्छे कार्यों के लिए मिला चांपा नगर पालिका को मिला पुरस्कार

50 हजार तक आबादी वाले सर्वश्रेष्ठ नगरीय निकायों की श्रेणी में चांपा नगर पालिका को मिला द्वितीय स्थान

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें नगर पालिका परिषद चांपा को 50 हजार तक आबादी वाले सर्वश्रेष्ठ नगरीय निकायों की श्रेणी मे द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया है। स्पार्क अवार्ड मिलने पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने चांपा नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि स्पार्क-2023-24 पुरस्कार के लिए चांपा नगरीय निकाय का नाम चयनित होना जिले के लिए गौरव की बात है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में बेहतरीन कार्यों के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जिले से सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी एवं नगर पालिका सीएमओ श्री भोला सिंह ठाकुर ने यह स्पार्क अवार्ड प्राप्त किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles