spot_img
5.7 C
New York
Thursday, March 27, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

गाय को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, गौ सेवकों ने किया उपचार

चाम्पा: थाना चौक के पास देर रात एक गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद सुबह होते ही स्थानीय निवासियों को इस हादसे की जानकारी मिली। तत्परता से, डॉ. कंवर सर के मार्गदर्शन में गौ सेवा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गाय का उपचार करने के लिए पहल की।

गौ सेवक नंद कुमार देवांगन, युवराज सिंह कंवर, सिद्धार्थ पाठक और राज महंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल गाय का तुरंत उपचार किया। अथवा गौ माता ke लिए खाने का प्रबंध किया , डॉ. कंवर के मार्गदर्शन में किए गए इस प्रयास से गाय की हालत में सुधार देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी गौ सेवकों के इस सराहनीय कार्य की सराहना की।

यह घटना एक बार फिर से सड़कों पर जानवरों की सुरक्षा और वाहनों की तेज गति को लेकर चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।

गाय का इलाज जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles