spot_img
23.7 C
New York
Friday, June 13, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

भाजपा को टिकट नहीं मिलने पर पूर्व पार्षद कामेश्वर धैर्य ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन

चांपा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 से भाजपा के पूर्व पार्षद कामेश्वर धैर्य ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन फॉर्म दाखिल किया है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

कामेश्वर धैर्य ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और नगर के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने से वे निराश जरूर हैं, लेकिन जनता के समर्थन और विश्वास के बल पर वे चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

उनके इस फैसले से चांपा नगर पालिका के चुनावी माहौल में हलचल मच गई है। कामेश्वर धैर्य का निर्दलीय मैदान में उतरना भाजपा के लिए भी चुनौती बन सकता है। अब देखना होगा कि जनता आगामी चुनाव में किसे अपना समर्थन देती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles