चांपा नगर पालिका चुनाव के नतीजे आ गए हैं, और इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदीप नामदेव ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड स्तर पर भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
कौन-कौन बना पार्षद? देखें पूरी सूची
➡ कांग्रेस के विजेता
- अंजली देवांगन (वार्ड 1)
- पुरुषोत्तम देवांगन (वार्ड 8)
- तमिंद्र देवांगन (वार्ड 9)
- पवन साहू (वार्ड 11)
- संतोषी अनिल रात्रे (वार्ड 13)
- दुर्गा कुर्रे (वार्ड 16)
- ललित देवांगन (वार्ड 20)
- रामशिला गिरधर देवांगन (वार्ड 21)
- पवन आर्या (झिब्बू) (वार्ड 23)
- हरीश पांडेय (वार्ड 25)
➡ भाजपा के विजेता
- गीता सूर्यप्रकाश कंसारी (वार्ड 2)
- नीलम मोनी मिश्रा (वार्ड 3)
- टीकम कंसारी (वार्ड 4)
- महेंद्र तिवारी (वार्ड 5)
- संजय सोनी (वार्ड 6)
- विनीता किशोर मोदी (वार्ड 7)
- भगवती संतोष देवांगन (वार्ड 10)
- भगवंती साहू (वार्ड 12)
- रामरतन साहू बैज (वार्ड 14)
- सुक्रीता पटेल (वार्ड 15)
- ईश्वर देवांगन (वार्ड 17)
- अशोक कुमार देवांगन (वार्ड 18)
- मंगल दास महंत (वार्ड 19)
- पुष्पा अनीश सिंह (वार्ड 22)
- अमरजीत सिंह खटकर (वार्ड 24)
- संत सोनंत (वार्ड 27)
➡ निर्दलीय विजेता
- रामसिंग गोंड (वार्ड 26)
बीजेपी को बहुमत, लेकिन कांग्रेस ने भी दिया कड़ा मुकाबला
चांपा नगर पालिका चुनाव में कुल 27 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, लेकिन कांग्रेस ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंग गोंड की जीत भी चर्चा में रही।
जनता के लिए क्या रहेगा नया?
अब सभी की निगाहें नगर पालिका के नए अध्यक्ष और पार्षदों पर रहेंगी कि वे शहर के विकास के लिए क्या कदम उठाते हैं। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, अब जिम्मेदारी निर्वाचित प्रतिनिधियों की है कि वे अपने वादों पर कितना खरा उतरते हैं।