जांजगीर चाम्पा न्यूज़ , अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
जांजगीर चाम्पा – जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है यहाँ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 रसेडा से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सदस्य उर्मिला रविन्द्र कुमार यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। CIDC के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नियुक्ति प्रभारी छगन मूंदड़ा, प्रदेश त्रिस्तरीय चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उर्मिला यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
उर्मिला यादव के भाजपा प्रवेश के बाद भाजपा के पास अब 11 सदस्य हो गए हैं। कांग्रेस के पास पहले 5 सदस्य थे, जो अब घटकर 4 रह गए हैं। जिला पंचायत में 2 निर्दलीय सदस्य भी हैं। कुल 17 सदस्यीय जिला पंचायत में अब भाजपा स्पष्ट बहुमत में आ गई है।
05 मार्च को होने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा से 3 महिला दावेदार हैं, जबकि कांग्रेस की प्रीति अजय दिव्य 35 वोटों से जीतकर पहुंची हैं। भाजपा के पास बहुमत होने से पार्टी का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वही उपाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन निर्विरोध चुनाव होने की प्रबल संभावना है।