चांपा, छत्तीसगढ़:
नगर पालिका चांपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप नामदेव के शपथ ग्रहण के अवसर पर भाजपा मंडल चांपा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने भाग लिया।
इस दौरान, भाजपा ने स्वतंत्र रूप से पार्षद चुनाव लड़ने वाले राम सिंह गोंड को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की और उन्हें भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बैठक में भाजपा के संगठन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि उपाध्यक्ष चुनाव में अधिक से अधिक पार्षदों का समर्थन प्राप्त किया जा सके।
बैठक के दौरान, पार्टी के कार्यकर्ताओं के अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष सहयोग की सराहना करते हुए कहा गया कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को भी उच्च पदों पर स्थापित करती है। यह नगर पालिका चुनाव की जीत भी कार्यकर्ताओं की जीत है जिनके दम से हमने केंद्र से लेकर राज्य चुनाव तक और अब निगम,पालिका,पंचायत में भी विजय श्री हासिल किया है जिसका पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री के योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम भी कार्यकर्ताओं ने ही किया तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन हितग्राहियों तक पहुंचा जो इनके पात्र थे,इस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मय करने का संकल्प लिया था वो सिद्ध हुआ,अब पालिका में उपाध्यक्ष की तैयारी के साथ ही जनता के हित में और नगर विकास को गति देने के लिए अग्रसर होंगे..!!”
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि अब नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ जनता के हित में और नगर विकास को गति देने के लिए भाजपा संगठन सक्रिय रूप से कार्य करेगा।
अमन छत्तीसगढ़
आपको हमेशा ताजातरीन खबरों से जोड़े रखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!