नगर पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में अमरजीत सिंह खटकर (काके) ने शानदार जीत हासिल की है। यह जीत केवल उनके धनबल की वजह से नहीं, बल्कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण संभव हुई है।

✔ अनुभवी और कर्मठ नेता: अमरजीत सिंह खटकर तीन बार पार्षद रह चुके हैं और उनकी धर्मपत्नी भी एक बार पार्षद रह चुकी हैं। चौथी पारी में भी वे नगर की सेवा में तत्पर हैं।
चांपा। चांपा नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा अमरजीत सिंह खटकर बने उपाध्यक्ष । आपको बता दे कि उपाध्यक्ष पद में भाजपा के प्रत्याशी अमर जीत सिंह खटकर( काके) के पक्ष में 15 मत पड़े तो वही कांग्रेस के प्रत्याशी दुर्गा कुर्रे के पक्ष में 11 मतदान पड़े तो वही एक वोट रिजेक्ट होने की खबर सामने आई है। 15 मत पाकर अमरजीत सिंह खटकर (काके) बने उपाध्यक्ष।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने बताया कि भाजपा से निर्देश पाकर कुशल नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार स्थापित करने में सफलता हासिल की है आगे उन्होंने कहा है कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाई है। भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है । भाजपा के उपाध्यक्ष की जीत हासिल होने के बाद भाजपा के लोग नगर पालिका के सामने फटाके फोड़कर अपनी खुशी मना रहे है तो
✔ ईमानदार और लोकप्रिय: वे हमेशा भ्रष्टाचार से दूर रहते हुए जनता के हित में कार्य करते आए हैं, जिससे उनकी छवि एक ईमानदार और जनप्रिय नेता की बनी हुई है।
✔ पार्टी के प्रति वफादार: वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं, जो हमेशा पार्टी की नीतियों और जनता के हितों को प्राथमिकता देते हैं।
अमरजीत सिंह खटकर की जीत से नगर में विकास और सेवाओं की नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके नेतृत्व में नगर पालिका में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, जिससे जनता को और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।