spot_img
10.3 C
New York
Friday, May 23, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने किया पदभार ग्रहण, कुलदेवी माँ समलेश्वरी की पूजा-अर्चना से की शुरुआत

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम नगर पालिका के मुख्य द्वार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर सहित नपा स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने चांपा नगर की कुलदेवी माँ समलेश्वरी की पूजा-अर्चना कर नगर के सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई गई। इसके बाद अनाज से तौलकर तुलादान की परंपरा भी निभाई गई।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा, जिला भाजपा नेता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नगर के विकास और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगर के विकास और स्वच्छता के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगडे विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles