spot_img
9.6 C
New York
Friday, May 23, 2025

Buy now

spot_img
spot_img

प्रकाश इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट…

70% झुलसे 13 मजदूर:इनमें 4 की हालत नाजुक, 15 टन फर्नेस का गर्म लावा छिटका, जांजगीर से रायपुर रेफर

जांजगीर-चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट में 13 मजदूर झुलसे हैं। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

जांजगीर-चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट में 13 मजदूर झुलसे हैं। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट हुआ है। 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में ब्लास्ट होने से 13 मजदूर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। 3 मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।null

मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर दूसरी शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी ब्लास्ट के दौरान वे गर्म लावा की चपेट में आ गए। जांजगीर एसपी विवेक शुक्ला ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। - Dainik Bhaskar

घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया।

एंबुलेंस से मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल भेजा गया। - Dainik Bhaskar

एंबुलेंस से मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल भेजा गया।

जांजगीर-चांपा जिले में इसी प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट हुआ है। - Dainik Bhaskar

जांजगीर-चांपा जिले में इसी प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस ब्लास्ट हुआ है।

फर्नेस ब्लास्ट में ये मजदूर हुए घायल

बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूजराम चंद्रा, प्रसन्नजीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृजकिशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति शामिल हैं। इनमें अधिकांश मजदूर दूसरे राज्यों के हैं।

नारायणा अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बर्न यूनिट में डॉक्टर्स की विशेष निगरानी में पेशेंट्स को रखा गया है। तीनों मरीज ICU में हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। अभी और भी मरीज आ रहे हैं, जिनका स्थिति को देखकर इलाज किया जाएगा।

हादसे के बाद अधिकारियों की टीम हादसे वाले जगह पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद अधिकारियों की टीम हादसे वाले जगह पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।

विधायक ने प्रकाश इंडस्ट्रीज पर उठाए सवाल

वहीं हादसे को लेकर स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने प्रकाश इंडस्ट्रीज की लापरवाही का नतीजा बताया है। साथ ही प्रकाश इंडस्ट्रीज पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कंपनी पर सवाल उठाए हैं।

गंभीर हालत में नारायण अस्पताल लाए गए घायल मजदूर की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

गंभीर हालत में नारायण अस्पताल लाए गए घायल मजदूर की तस्वीर।

वहीं SP विवेक शुक्ला ने बताया कि जांजगीर-चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में शनिवार शाम को फर्नेस में ब्लास्ट हुआ है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए इंडस्ट्रियल सेफ्टी और टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई गई। जांच के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है।

 - Dainik Bhaskar

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles