CG News: पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध मौत, मृतकों में वार्ड पार्षद भी शामिल

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज



जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में नगर पंचायत पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और जोहित खरे शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

शराब पीने के दौरान बिगड़ी तबीयत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय चार लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे और चखना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। वहीं, उनके साथ मौजूद अन्य दो लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

पामगढ़ से बिलासपुर किया गया रेफर

तबीयत बिगड़ने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, वार्ड पार्षद रामखिलावन जांगड़े की सिम्स अस्पताल में मौत हो गई, जबकि जोहित खरे ने अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मौत की वजह पर उठ रहे सवाल

मृतक जोहित खरे की पुत्री मनीषा खरे से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पिता के साथ पनगांव निवासी राजा खरे उर्फ कमलनाथ सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि, दोनों की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जांच के बाद ही होगा मौत के कारणों का खुलासा

वार्ड पार्षद रामखिलावन जांगड़े के निधन से नगर पंचायत पामगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की मौत शराब के सेवन से जुड़ी किसी वजह से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

नोट: मामले में आधिकारिक पुष्टि और जांच से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles