जांजगीर चांपा – आकाशीय बिजली ने मचाया कहर, तीन लोगों की मौके पर मौत… तीन घायल, बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग




जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार शाम मौसम बदलने के बाद हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।



जानकारी के मुताबिक घटना बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा की है। शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बाड़ी में काम कर रहे कुछ लोग बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में जाकर रुके थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई।

वज्रपात इतना तेज था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की।

मृतकों के नाम

1. नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी महुदा


2. रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल, उम्र 32 वर्ष


3. तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल, उम्र 51 वर्ष



ये तीन लोग घायल

1. अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल, उम्र 26 वर्ष


2. दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल, उम्र 46 वर्ष


3. बैशाखू पिता रामू खैरवार, उम्र 32 वर्ष



घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles