अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
। केशरवानी वैश्य नगर सभा बाराद्वार बस्ती के द्वारा गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे अतिथियों और उपस्थित स्वजातीय जानों के द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि जी की पूजा, माल्यार्पण, और आरती के साथ किया गया गया। तत्पश्चात अतिथि स्वागत में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के संरक्षक प्रोफेसर अश्वनी केशरवानी, विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता,छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेश सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. मूलचन्द गुप्ता का केशरवानी वैश्य सभा बाराद्वार बस्ती की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अश्वनी केशरवानी ने सभी स्वजातीय जनों को महर्षि कश्यप जी की जयंती पर सभी को बधाई देते हुए समाज के इतिहास को सारगर्भित तरीके से बताया, उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चाहे वे गरीब हो अमीर हो माध्यम वर्ग के हों एकजुट होकर केशरवानी समाज के लिए काम करने का आग्रह किया ताकि आपकी केशरवानी समाज की एक अलग पहचान प्रदेश और देश भर में हो सके। उन्होंने वेलफेयर ट्रस्ट और उनके द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को भी बताया और उसके लिए हर संभव मदद देने की बात कही।
विशिष्ठ अतिथि डॉ. मूलचन्द गुप्ता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि समाज के गठन पश्चात पहला कार्यक्रम है जिसमें हम अपने गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों को बिना आपसी भेदभाव के जुड़ने और एकजुटता से समाज के काम को करने का आव्हान किया। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी मनोज गुप्ता ने इस आयोजन के लिए नगर सभा बाराद्वार बस्ती के स्वजातीय जनों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब छोटे छोटे आपसी मतभेदों को दूर करते हुए आपस में इस सभा के माध्यम से जुड़े और केशरवानी समाज बाराद्वार बस्ती का नाम प्रदेश में रोशन करें और प्रदेश भर का एक आदर्श नगर सभा के रूप में अपनी पहचान बनाएं। सभा में रिक्त हुए कोषाध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से अनिल गुप्ता को चुना गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। तत्पश्चात समाज के विभिन्न मुद्दों पर एक बैठक आयोजित कर एक एक करके सार्थक बातचीत हुई सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। अंत में महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा का वितरण नगर के सभी स्वजातीय जनों को अतिथियों के हाथों किया गया। कार्यक्रम का संचालन जयंत गुप्ता और आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता के द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण और स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष लीलाधर गुप्ता, महामंत्री रमेश कुमार गुप्ता, जयंत गुप्ता, महेश गुप्ता, तुलसी बानी, अश्वनी गुप्ता, वेदराम गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, रविकांत केशरवानी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, अनिल गुप्ता, राधेलाल गुप्ता, देवप्रसाद गुप्ता, मनहरण गुप्ता, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, खोबनाथ गुप्ता, झंगा प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विजय गुप्ता, वृंदा प्रसाद गुप्ता,संजय गुप्ता, हरगोविंद बानी, छत्तू गुप्ता, हरगोविंद गुप्ता, गोरेलाल गुप्ता, केशव गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, नरेंद्र केशरवानी और संगठन के पदाधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
