अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला जांजगीर-चाम्पा द्वारा आयोजित
तेजस्विनी युवती सम्मेलन सम्पन्न – 837 से अधिक युवतियों की ऐतिहासिक सहभागिता, तूफानी मौसम मूसलाधार बारिश के बीच निकली भव्य शोभायात्रा जिले में चर्चा का विषय बनी

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज

चाम्पा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला जांजगीर-चाम्पा द्वारा जिला स्तरीय *तेजस्विनी युवती सम्मेलन* का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में 837 से अधिक युवतियों, की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा से हुआ, जिसकी चर्चा पूरे चाम्पा शहर सहित जिले भर में हो रही है। तूफानी मौसम और मूसलाधार बारिश के बीच हुए शोभायात्रा में “भारत माता की जय”, “अबला नहीं तूफान हैं ,हम भारत की शासन की शान है” जैसे नारे लगाते युवतियों का उत्साह देखने लायक रहा।



कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी जी, *परिषद वक्ता* के रूप में राष्ट्रीय कला मंच की प्रदेश संयोजिका सुश्री रिद्धिमा वर्मा जी ,स्वागत समिति अध्यक्ष* के रूप में एबीवीपी चाम्पा की स्थायी कार्यकर्ता एवं पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास,एवं *विशिष्ट अतिथि* के रूप में श्रीमती अनुराधा शुक्ला जी उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवतियां केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, विज्ञान, रक्षा, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही है। उन्हें अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी परिषद ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व का विकाश करने में अहम भूमिका निभा रही है। स्वागत समिति अध्यक्ष के रूप में अमिता श्रीवास ने कहा युवतियों में आत्मविश्वास के लिए विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठन से जुड़ना चाहिए। राष्ट्रवाद का अर्थ समझाते हुए कहा कि सबसे पहले राष्ट्र को रखना ही राष्ट्र वाद है। उन्होंने छात्राओं को तेजस्विनी की संज्ञा देते हुए इस सम्मेलन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। परिषद वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजक सुश्री रिद्धिमा वर्मा ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष मिशन साहसी अभियान  के माध्यम से हजारों छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कार्य करती है। ऋतुमति अभियान के माध्यम से पिछड़ी बस्तियों ,वनवासी अंचलों में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने  का काम करती है।

इस सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को *साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य विमर्श एवं आत्मरक्षा* का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।सुप्रसिद्ध कत्थक नर्तक एवं प्रशिक्षक सुभाष यादव के निर्देशन में नूपुर नृत्य
संस्था की बालिकाओं ने कृष्ण विरह की वेदना को जीवंत किया । शासकीय महाविद्यालय उमरेली की छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ नाटक के माध्यम से नारी शसक्तीकरण का संदेश दिया ।
जिला छात्रा प्रमुख अनामिका सिंह व नगर सह मंत्री अनामिका द्विवेदी उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन अन्नू श्रीवास ने किया एवं आभार प्रदर्शन नगर मंत्री वेणुनारायण देवांगन द्वारा  किया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्था में चाम्पा पीजी कॉलेज अध्यक्ष अंशिका सोनी, मंत्री सपना धीवर, उपाध्यक्ष बिंदिया देवांगनजी सहित निशु कटकवार, ऋतु कुशवाहा, अनुराधा द्विवेदी, हेमपुष्पा, हंसराज सहित विभिन्न इकाइयों की छात्रा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में विभाग प्रमुख प्रो अरुण गुप्ता , जिला विद्यार्थी विस्तारक ताम्रध्वज साहू जिला संयोजक उदय पाण्डे सिद्धार्थ तिवारी एवं सुशांक शर्मा प्रांशु गुप्ता नितेश साहू अनुराग त्रिपाठी सुजल राठौर सागर साहू  परिणय सोनी गौरव देवांगन आर्यन सिंह प्रखर  आशीष देवांगन सुमन माली सतीश यादव ओम प्रकाश गुप्ता प्रशांत सोनी कपिल द्विवेदी प्रशांत राजपूत की उपस्थिति रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles