जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने 11 सितंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए चार पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल में चांपा की जिम्मेदारी निरीक्षक कमलेश शेंडे को सौंपी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक कमलेश शेंडे, जो अब तक सारागांव में पदस्थ थे, उन्हें चांपा भेजा गया है। वहीं चांपा में पदस्थ निरीक्षक अशोक वैष्णव को रिजर्व केन्द्र जांजगीर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सउनि बाबूलाल दिवाकर को भी थाना चांपा से रिजर्व केन्द्र जांजगीर भेजा गया है।
वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद कश्यप को सारागांव भेजा गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद चांपा पुलिस व्यवस्था की कमान अब निरीक्षक कमलेश शेंडे के हाथों में होगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को उनकी नवीन पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
