22.9 C
New York
Tuesday, August 18, 2026

Buy now

spot_img
संतोष कुमार थवाईत 15 अगस्त शुभकामना
पंकज शुक्ला 15 अगस्त शुभकामना
Hulk Fitness Club 15 August
गौतम यादव 15 अगस्त शुभकामना
लव कुमार देवांगन 15 अगस्त शुभकामना
15 August स्वतंत्रता दिवस

महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभालें — लीलाधर सुल्तानिया

नैला-जांजगीर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैला में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन, ध्वजारोहण एवं भारत माता की आरती के साथ हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि वीणापाणि शिक्षण समिति, नैला के संस्थापक सदस्य एवं प्रसिद्ध उद्यमी श्री लीलाधर सुल्तानिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष उपाध्याय, श्री ऋषि टहलानी, श्री कैलाश बसईवाल, श्री गोविन्दराम सोनी, श्री अनुराग त्रिपाठी एवं श्री संस्कार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सावित्री उपाध्याय को आचार्य दैनंदिनी में सर्वाधिक लेखन तथा नंदकुमारी राठौर को 14 नवीन प्रवेश कराने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन एवं नवीन प्रवेश के लिए उत्कृष्ट योजना बनाने पर प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा का भी सम्मान किया गया। विज्ञान मेले के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण तथा गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि लीलाधर सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छी पुस्तकें एवं समाचार-पत्र पढ़ने, मोबाइल का सीमित उपयोग करने तथा बड़ों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

वहीं श्री अनुराग त्रिपाठी, नगर मंत्री ABVP, ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज, देश, पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं से यह सवाल करना चाहिए कि वह देश और समाज के लिए क्या योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय” के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा। समारोह में समिति सदस्यगण, आचार्य बंधु-भगिनी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन “जय हिन्द, वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles