नौकरी के नाम पर 3 लाख की ठगी का आरोप, भाजपा नेत्री पर गिरी गाज; काउंसलर पद से हटते ही खोला मोर्चा

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर-चांपा। जिले में भाजपा नेत्री और महिला थाना की काउंसलर पूजा राठौर विवादों में घिर गई हैं। नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपये मांगने और रकम लेने के बावजूद नौकरी नहीं दिलाने का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने पूजा राठौर को काउंसलर पद से हटा दिया है। इधर पद से हटाए जाने की कार्रवाई से नाराज पूजा राठौर ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दो दिनों के भीतर दोबारा काउंसलर पद पर नियुक्ति नहीं होने पर एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।

नौकरी का झांसा या पैसों का खेल? 3 लाख की डील का आरोप

मामले में रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता ने वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पूजा राठौर ने नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 3 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, कुल रकम में से 2 लाख रुपये दिए जा चुके हैं, जबकि 1 लाख रुपये देना बाकी है। आरोप है कि रकम देने के बावजूद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही दिए गए पैसे वापस किए गए। शिकायत सामने आने के बाद मामला पुलिस जांच के दायरे में आ गया है।

पद से हटते ही पूजा राठौर ने खोला मोर्चा

काउंसलर पद से हटाए जाने की कार्रवाई को पूजा राठौर ने गलत बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि मामले की जांच पूरी होने से पहले ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई, जो उचित नहीं है। उन्होंने दोबारा काउंसलर पद पर नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय में उन्हें फिर से पद पर नियुक्त नहीं किया गया तो वह एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

डीएसपी ने क्या कहा?

मामले में डीएसपी एजेंके सतरूपा तारम ने बताया कि रायपुर के तेलीबांधा निवासी प्रार्थी श्रवण गुप्ता ने वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत आवेदन दिया है। शिकायत में महिला थाना की काउंसलर पूजा राठौर पर नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम में से 1 लाख रुपये देना बाकी है। पैसे देने के बावजूद नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं मिलने की शिकायत की गई है।

डीएसपी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए शिकायत मिलते ही काउंसलर को पद से हटाने की कार्रवाई की गई है।

नोट: नौकरी के नाम पर पैसे लेने और ठगी के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल मामला आरोपों और पुलिस जांच के स्तर पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles