अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रतधारी महिलाओं एवं पुरुषों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना की। छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक गीतों, पूजा-अर्चना और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतधारियों ने छठ महापर्व का पारण किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। छठ पर्व ने एक बार फिर लोक आस्था, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
