श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर चाम्पा में प्रभात फेरियों का शुभारंभ, 24 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चाम्पा। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं मानवता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व को लेकर चाम्पा नगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा चाम्पा की संगत द्वारा आज प्रथम प्रभात फेरी का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया गया।

प्रथम प्रभात फेरी के साथ ही नगर में गुरु साहिब की महिमा और गुरबाणी के मधुर स्वर गूंजने लगे। संगत ने शबद-कीर्तन एवं गुरु जस का गायन करते हुए प्रभात फेरी में सहभागिता निभाई। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का भाव देखने को मिला। प्रभात फेरी के माध्यम से नगरवासियों को गुरु साहिब की शिक्षाओं, मानव सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की संगत द्वारा आयोजित प्रभात फेरियों का सिलसिला 17 नवंबर से प्रारंभ होकर 23 नवंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इसके पश्चात 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चाम्पा नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज की संगत के साथ नगरवासी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य समाज के लोग भी शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की संगत ने नगर के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं सभी धर्मों के लोगों से इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में प्रेम, सेवा, समानता और मानवता की भावना को मजबूत करना भी है।

गुरु नानक देव जी का अमर संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज भी पूरी मानवता को सच्चाई, परिश्रम, सेवा और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा दे रहा है।

🙏 वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles