नवरात्रि से पहले सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, ऋषभ सुराना ने प्रशासन से मांगा जवाब

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


गीदम/दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में नवरात्रि महापर्व को लेकर तैयारियों का समय नजदीक आ गया है। इसी बीच गीदम क्षेत्र की सड़क, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस नेता ऋषभ सुराना ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।

ऋषभ सुराना ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंतेवाड़ा पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियां समय रहते पूरी होनी चाहिए।

गीदम की सड़कों की स्थिति पर चिंता

सुराना ने गीदम बस्ती की सड़कों की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि कई स्थानों पर सड़क पर गड्ढे, धूल-मिट्टी और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच नवरात्रि के दौरान पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी की स्थिति बन सकती है।

उन्होंने प्रशासन से सड़क मरम्मत, गड्ढों को भरने, धूल नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पैदल श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक बैरिकेडिंग की तैयारियां तत्काल शुरू करने की मांग की।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी उठाए सवाल

नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी ऋषभ सुराना ने सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि गीदम क्षेत्र में किसी श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने, दुर्घटना होने या अन्य आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को पहले से स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।

सुराना ने अस्थायी मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, आवश्यक दवाइयों, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती तथा 24 घंटे की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रशासन से पूछे ये सवाल

ऋषभ सुराना ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से नवरात्रि को लेकर गीदम में की जा रही तैयारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने पूछा—

– गीदम में नवरात्रि को लेकर क्या तैयारियां की गई हैं?
– सड़क की मरम्मत कब तक पूरी होगी?
– पैदल श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित मार्ग की क्या व्यवस्था होगी?
– आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या प्लान है?
– एम्बुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती कहां रहेगी?
– भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए क्या व्यवस्था की गई है?

सुराना ने प्रशासन से अगले 48 घंटे के भीतर गीदम क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ लड़ाई नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था की मांग है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनता और श्रद्धालुओं के हित में सड़क पर उतरकर आवाज उठाने के लिए मजबूर होंगे।

ऋषभ सुराना ने कहा कि नवरात्रि आस्था का महापर्व है और इसे अव्यवस्था के बजाय बेहतर व्यवस्था की मिसाल बनाया जाना चाहिए।

— ऋषभ सुराना
जिला सचिव, कांग्रेस मीडिया सेल, जिला दंतेवाड़ा
मीडिया प्रभारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गीदम

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles