छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) के काउंटर साइन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पुणे से आए एक छात्र के टीसी पर डीईओ के हस्ताक्षर और सील का फर्जी इस्तेमाल करने का आरोप कार्यालय के ही दो कर्मचारियों पर लगा है।