तिरुपति मोटर्स के कर्मचारी शिवराम की मौत के बाद गरमाया मामला… 5 लाख की सहायता पर बनी सहमति

Aman Chhattisgarh News



मुआवजे की मांग को लेकर प्रतिष्ठान के सामने बैठे थे परिजन, तहसीलदार की मौजूदगी में बातचीत के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

चांपा। रायपुर में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से चांपा के कुरदा निवासी श्रमिक शिवराम धीवर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन शनिवार को आखिरकार समाप्त हो गया। चांपा-बिर्रा फाटक स्थित तिरुपति मोटर्स के सामने मृतक के परिजन सहायता की मांग को लेकर बैठे थे।

मामले में तहसीलदार चांपा राजकुमार मरावी एवं पटवारी की मौजूदगी में तिरुपति मोटर्स के संचालक और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत हुई। चर्चा के बाद मृतक की पत्नी को परिवार की सहायता के लिए 5 लाख रुपये देने पर सहमति बनी।

रायपुर में काम के दौरान करंट की चपेट में आया था शिवराम

जानकारी के अनुसार, कुरदा निवासी शिवराम धीवर तिरुपति मोटर्स में फिटर एवं वेल्डर के रूप में कार्यरत था। काम के सिलसिले में उसे रायपुर भेजा गया था। इसी दौरान कार्य करते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार ने मुआवजे की मांग उठाई और चांपा-बिर्रा फाटक स्थित तिरुपति मोटर्स प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों के समर्थन में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन की मौजूदगी में हुई बातचीत

मामले की जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। तहसीलदार राजकुमार मरावी और पटवारी की मौजूदगी में तिरुपति मोटर्स संचालक तथा मृतक के परिजनों के बीच चर्चा हुई।

बातचीत के बाद मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

5 लाख पर बनी बात, शव लेकर गांव रवाना हुआ परिवार

सहायता राशि पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और मृतक शिवराम धीवर का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव कुरदा रवाना हो गए।

शिवराम की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन प्रशासन की मध्यस्थता के बाद सहायता राशि पर सहमति बनने के साथ समाप्त हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles