27 C
New York
Monday, August 17, 2026

Buy now

spot_img
संतोष कुमार थवाईत 15 अगस्त शुभकामना
पंकज शुक्ला 15 अगस्त शुभकामना
Hulk Fitness Club 15 August
गौतम यादव 15 अगस्त शुभकामना
लव कुमार देवांगन 15 अगस्त शुभकामना
15 August स्वतंत्रता दिवस

प्रेस क्लब का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

दीपावली मिलन समारोह में मौजूद प्रेस क्लब के सदस्यगण

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

स्लग – विश्रामगृह में हुआ आयोजन

चांपा। स्थानीय पंजीकृत संस्था प्रेस क्लब चांपा का दीपावली मिलन समारोह विगत दिनों विश्रामगृह के नवीन भवन में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा पालिका में नेता प्रतिपक्ष हरीश पाण्डेय के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया।

इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि नगर के मीडिया कर्मियों से उनके पुराने पारिवारिक संबंध रहे है। जब कभी भी उनके या उनके परिवार के सहयोग की मीडिया को आवश्यकता होगी तो वे सदैव तत्पर रहेंगे। पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरीश पाण्डेय ने कहा कि वे स्वयं प्रेस क्लब का हिस्सा है इस नाते जब भी क्लब को उनके सहयोग की जरूरत होगी तो वे सदैव अपने योगदान के लिए तैयार रहेंगे। समारोह के अंत में सभी सदस्यों के लिए स्वल्पाहार रखा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा तथा अंत में आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी शैलेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजेश तिवारी, विवेक शर्मा, गौरव गुप्ता, जतिंदर पाल सिंह छाबड़ा, संतोष प्रधान एवं विक्रम तिवारी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles