22.8 C
New York
Monday, August 24, 2026

Buy now

spot_img

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं की खुशियां होंगी दोगुनी, रक्षाबंधन से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की किस्त

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


Mahtari Vandan Yojana Advance Kist: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 8 अगस्त को जारी की गई. करीब 67 लाख महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि बैंक खातों में भेजी गई थी. अब सितंबर माह की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले दी जाएगी. इससे त्योहार की खुशियां डबल हो जाएंगी.

Mahtari Vandan Yojana Advance Kist: रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दोगुनी खुशियां मिलने वाली हैं. राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की किस्त एडवांस में जारी करने वाली है. इससे लाखों हितग्राही महिलाओं की खुशियां डबल हो जाएगी. अब तक इस योजना की 30 किस्तें जारी हो चुकी हैं.

सीएम विष्णु देव ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ की बहनों को 30 किस्तें दी जा चुकी हैं. इसके माध्यम से 19000 करोड़ की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है. महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि क महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की माताएं-बहनें आर्थिक तौर पर मजबूत हो रही हैं.

सीएम ने आगे कहा कि राज्य की महिलाओं को आर्थिक तौर से सशक्त बनाने के लिए ये बेहद शानदार कदम है. सरकार की हमेशा से कोशिश रही है कि महिलाओं को आर्थिक परेशानियां ना हों. इसी को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना की एडवांस किस्त जारी की जाएगा.

सितंबर किस्त रक्षाबंधन से पहले मिलेगी
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 8 अगस्त को जारी की गई. करीब 67 लाख महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि बैंक खातों में भेजी गई थी. अब सितंबर माह की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले दी जाएगी. इससे त्योहार की खुशियां डबल हो जाएंगी.

इस योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी. इसका उद्देश्य असमानता दूर करना, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना, स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर को सशक्त करना है. योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत भेजी जाती है.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles