21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

नगर में नालियों सड़कों का बुरा हाल

उपाध्यक्ष के वार्ड का हाल बेहाल – नालियां जाम, सड़कें कीचड़ से लथप

चाम्पा। नगर पालिका चाम्पा का वार्ड क्रमांक 24, जहां से नगर पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर आते हैं, वहां की हालत ऐसी है कि थोड़ी सी बरसात होते ही लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। नालियां जाम, सड़कें उखड़ी हुई और गलियां कीचड़ से पटी – यही है उपाध्यक्ष के वार्ड की असल तस्वीर।

जनता पूछ रही है – “जब उपाध्यक्ष का वार्ड ही इस हाल में है, तो बाकी वार्डों का क्या हाल होगा?”

निवासियों का कहना है कि प्रशासन से बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिकारी और जनप्रतिनिधि आश्वासन देते हैं, लेकिन नाली साफ नहीं होती और सड़कें गड्ढों से मुक्त नहीं होतीं। नतीजा यह कि हल्की बारिश में ही वार्ड तालाब बन जाता है, कीचड़ से दुर्गंध उठती है और बच्चों-बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

जनता का कटाक्ष

  • “उपाध्यक्ष के वार्ड का ये हाल, तो आम वार्डों में राहत की उम्मीद बेमानी।”
  • “नालियां बन गईं मच्छरों का घर, सड़कें कब्रिस्तान जैसी खामोश।”
  • “चुनाव में वादे बड़े-बड़े, लेकिन काम के नाम पर सिर्फ बहाने।”

चाम्पा नगर पालिका के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वार्डवासी साफ कह रहे हैं कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles