अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा।
आज चांपा रेलवे स्टेशन अचानक धरना स्थल में तब्दील हो गया। दरअसल, रायपुर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना हो रही मितानिन दीदियों को पुलिस प्रशासन ने स्टेशन पर ही रोक दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साई मितानिन दीदियों ने वहीं ज़मीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाज़ी हुई और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
दीदियों का कहना था –
👉 सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।
👉 स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान देने के बावजूद उन्हें नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।
👉 आवाज उठाने पर रोक लगाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
स्टेशन पर अचानक हुए इस विरोध से यात्रियों और आम नागरिकों की भीड़ लग गई। मौके पर तैनात पुलिस लगातार समझाइश देती रही, लेकिन आक्रोशित दीदियां अपनी मांगों पर अडिग रहीं।
अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार सरकार कब मितानिनों की जायज़ मांगों पर ठोस कदम उठाएगी?


