28.6 C
New York
Tuesday, April 14, 2026

Buy now

spot_img

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर से सभी राशन दुकानें बंद, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह पढ़िए

Aman Chhattisgarh news

CG Breaking News:: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था संभालने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वर्षों से लंबित मांगों और कमीशन में बढ़ोतरी को लेकर अब वे आंदोलन की राह पर उतर आए हैं।

1 अक्टूबर से सभी राशन दुकानें बंद

संघ ने बताया कि 1 अक्टूबर से प्रदेश की सभी राशन दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी। वहीं, 5 अक्टूबर को चारामा से रायपुर तक 125 किलोमीटर की पदयात्रा निकालकर संचालक मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और सरकार से सीधे संवाद करेंगे।

संगठन ने आरोप लगाया है कि राशन वितरण में वजन की कमी (हैंडिंग लॉस), वेंडिंग मशीन की स्टैंपिंग फीस, ई-पॉस मशीन के संचालन, और वित्तीय प्रोत्साहन राशि जैसी कई व्यावहारिक समस्याएं हैं, जिन पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। खास बात यह है कि 2022 से बढ़ा हुआ NFSA कमीशन भी अब तक विक्रेताओं को नहीं मिला है। इन्हीं छह सूत्रीय मांगों को लेकर विक्रेता अब चरणबद्ध आंदोलन के तहत पहले दुकानें बंद करेंगे और फिर पदयात्रा कर रायपुर पहुंचकर सरकार से सीधे संवाद करेंगे, इन्ही सब मांगो को संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी मांगो को लेकर और होने वाले पदयात्रा की जानकारी देने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपे है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles