3.3 C
New York
Thursday, January 15, 2026

Buy now

spot_img

चांपा में कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, राजेश अग्रवाल बने नए जिलाध्यक्ष

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। जिले में कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी ने राजेश अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके नाम पर सहमति जताते ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया।

राजेश अग्रवाल इससे पहले भी संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता के मद्देनज़र यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि राजेश अग्रवाल की नियुक्ति से जिला कांग्रेस कमेटी में नई ऊर्जा और दिशा का संचार होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles