24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को मिली जमानत, रिहाई कभी भी संभव


जांजगीर-चांपा।
जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इसके साथ ही उनकी रिहाई कभी भी हो सकती है।

जमानत की खबर फैलते ही जिला जेल के बाहर हलचल तेज हो गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जेल परिसर के बाहर जुटने लगे हैं। समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सभी विधायक की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।

जेल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। जेल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

औपचारिकता पूरी होते ही रिहाई
सूत्रों के अनुसार जमानत से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक बालेश्वर साहू को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

कांग्रेस में जश्न का माहौल
न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसे न्याय की जीत बताते हुए समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। रिहाई के बाद विधायक के भव्य स्वागत की तैयारी भी शुरू हो गई है।

जिले की राजनीति में हलचल तेज
विधायक को मिली जमानत के बाद जांजगीर-चांपा जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। सभी राजनीतिक दलों की नजर आगे होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

👉 अपडेट जारी… रिहाई से जुड़ी हर पल की जानकारी के लिए जुड़े रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles