-13.4 C
New York
Sunday, February 8, 2026

Buy now

spot_img

ऑर्केस्ट्रा डांस मामले में ओडिशा की डांसर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा डांस के नाम पर अश्लीलता का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन, पुलिस और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

8 जनवरी को गरियाबंद जिले के उरमाल गांव में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में खुलेआम अश्लील डांस किए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि मंच पर डांसरों ने अर्धनग्न होकर न सिर्फ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि सार्वजनिक रूप से मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने ओडिशा की डांसर सुचित्रा जेना को उसके गांव से गिरफ्तार किया। सुचित्रा को धर्मसाला थाने में पेश किया गया, जहां से उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने उसे इस केस में सह-आरोपी बनाया है।

🔎 पुलिस की जांच अभी जारी
पुलिस की टीम अब भी ओडिशा में डटी हुई है और दूसरी डांसर निशा महाराणा की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि निशा ने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से ऑर्केस्ट्रा देखने की अपील की थी।

📱 वायरल वीडियो ने खोली पोल
कार्यक्रम के दौरान बनाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। वीडियो में देखा गया कि कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी और SDM तुलसी दास मरकाम डांसरों पर पैसे लुटाते और वीडियो बनाते नजर आए

इन वीडियो के वायरल होते ही पूरे जिले में बवाल मच गया और प्रशासन हरकत में आया।

⚠️ प्रशासन की सख्त कार्रवाई
गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए SDM तुलसी दास मरकाम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित कर दी।

इतना ही नहीं, आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

🚨 पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज
SP वेदव्रत सिरमौर्य ने कार्रवाई करते हुए डांसर्स के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में—

  • प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे
  • आरक्षक शुभम चौहान
  • आरक्षक जय कंसारी शामिल हैं।

🔍 अब सवालों के घेरे में सिस्टम
इस पूरे मामले ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • आखिर प्रशासनिक अधिकारी वहां मौजूद होकर क्या कर रहे थे?
  • कानून के रक्षक खुद कानून तोड़ते क्यों नजर आए?
  • क्या जांच में और बड़े नाम सामने आएंगे?

👉 जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद और भी बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles