21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

आखिर कौन है नाव्या मलिक? जिसके नाम पर भूपेश बघेल ने सदन में डिप्टी सीएम को घेरा, पूछा- किसके साथ विदेश गई थी?

CG News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची मांगी. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने 282 केसों का जिक्र करते हुए तस्करों का नाम गिना दिया.

 पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सदन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा से ड्रग तस्कर नाव्या मलिक के बारे में पूछा

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान माहौल गहमागहमी वाला रहा. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा से अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची मांगी. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने 282 केसों का जिक्र करते हुए तस्करों का नाम गिना दिया. उपमुख्यमंत्री के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछ लिया कि नाव्या मलिक का नाम क्यों शामिल नहीं है?

नाव्या किसके साथ विदेश गई?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में कहा कि मामला आपकी जानकारी में है, इसके बावजूद इस लिस्ट में नाव्या मलिक का नाम नहीं है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि नाव्या का नाम लिस्ट में क्यों नहीं है? इसका विदेश से क्या कनेक्शन हैं? कितनी बार और किसके साथ विदेश गई? जवाब दीजिए.

गृह मंत्री ने क्या जवाब दिया?

पूर्व सीएम के सवालों का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मैं उससे जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध करा दूंगा. दैनिक भास्कर के अनुसार सदन से बाहर आकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल ने अंतर्राज्यीय तस्कर की बात कही, लेकिन जिस आरोपी का नाम दो राज्यों में नहीं है तो उसे अंतर्राज्यीय आरोपी कैसे कहेंगे? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नाव्या मलिक पर NDPS एक्ट के तहत एक्शन लिया जा रहा है. तीन महीने जेल में रहने के बाद वह अब जमानत पर बाहर है.

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में 28 फरवरी को ब्रजरास रंगोत्सव, कैंसर सरवाइवर मरीजों के लिए फंडरेजिंग की पहल

कौन है नाव्या मलिक?

  • नाव्या मलिक (30 साल) पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है. छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी.
  • इस दौरान मलिक फैशन शो और लेट नाइट पार्टी में जाने लगी. यहीं से उसे ड्रग्स की लत गई.
  • पैसे कमाने के लिए उसने ड्रग्स तस्करी में हाथ आजमाने की शुरुआत की.
  • पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि दिल्ली, पंजाब और मुंबई से ड्रग्स मंगाती और इसे छत्तीसगढ़ में सप्लाई की जाती थी.
  • नाव्या मलिक पर हाई प्रोफाइल पार्टी, पब और क्लब में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है.
  • नाव्या के पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कनेक्शन भी सामने आए हैं.
  • अगस्त 2025 में पुलिस की पूछताछ में तीन लोगों ने नाव्या मलिक का नाम लिया था.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles