Aman chhattisgarh news
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा के महामंत्री आदर्श पाण्डेय ने होली पर्व के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली रंगों, प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। साथ ही उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


