अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

बिलासपुर। छः गः राज्य केशरवानी वैश्य के तीनो सभा, बिलासपुर नगर केशरवानी वैश्य के तीनो सभा, के संयुक्त आयोजन में अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं छः गः राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तीनों सभाओं के शपथग्रहण में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन केसरी , राष्ट्रीय संरक्षक द्वय शिव कुमार वैश्य एवं राजीव गुप्ता , राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी ए उमेश गुप्ता , उपाध्यक्ष रतनमणि केशरवानी, कमलेश गुप्ता, अर्जुनलाल केसरी गजेंद्र केसरी, राष्ट्रीय महामंत्री संजय केसरी , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश केसरवानी, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉक्टर वीरेंद्र केसरवानी , शंकरलाल केसरवानी , राष्ट्रीय महिला महासभा की संरक्षक श्रीमती कल्याणी अश्विनी केसरवानी , राष्ट्रीय महिला महासभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या उमेश केसरवानी , राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती सुनीता गुप्ता , छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलेश गुप्ता, महामंत्री राजेश गुप्ता , छत्तीसगढ़ प्रदेश संरक्षक प्रो अश्विनी केसरवानी, विजय केशरवानी, अशोक केसरवानी, निवर्तमान अध्यक्ष और संरक्षक अशोक केशरवानी , महिला सभा छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शिव केशरवानी, महामंत्री श्रीमती भावना सूर्यप्रकाश केसरी, तरुण सभा के अध्यक्ष मधुकर गुप्ता , महामंत्री चंद्रधर केसरी , उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ प्रदेश वैश्य सभा के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण संरक्षक प्रो अश्विनी केसरवानी ने , प्रदेश महिला सभा के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती कल्याणी केशरवानी और प्रदेश तरुण सभा के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण प्रदेश अध्यक्ष नीलेश गुप्ता ने कराया । शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश महिला सभा की अलग बैठक हुई जिसमें पूर्व कार्यकाल के सफल कार्यक्रमों के विजयी नगर सभाओं को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इसी प्रकार तरुण सभा की बैठक में आगे की कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया । राष्ट्रीय महासभा की कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें पटना में हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई । फिर नगर सभाओं छत्तीसगढ़, बिहार उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, और झारखंड के लिए कार्यकारणी सदस्यों की संख्या में दस प्रतिशत बृद्धि की घोषणा की गई साथ ही पदाधिकारियों की संख्या में बढ़ाई गई एवं क्रमश प्रदेशो का प्रतिवेदन पढ़ा गया। मंच से पश्चिम बंगाल प्रदेश के महामंत्री श्री अभिषेक केसरी को राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री मनोनीत किया गया इसी प्रकार आचार्य रामप्रसाद गुप्ता छत्तीसगढ़ को संविधान समिति सदस्य बनाया गया एवं सभी प्रदेशों के अध्यक्ष महामंत्री संविधान समिति के सदस्य रहेंगे जिसका सबने करतल ध्वनि से स्वागत किया गया । भोजन के बाद द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय महासभा का प्रश्न काल हुआ जिसमे प्रदेश सभाओं के निर्वाचन प्रक्रिया में एक रूपता लाने के लिए नियमों पर चर्चा हुई साथ ही लोगों के प्रश्नों का राष्ट्रीय महामंत्री संजय केसरी के निराकरण किया। सभा को राष्ट्रीय संरक्षक शिवकुमार वैश्य , राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन केसरी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीलेश गुप्ता और महिला महामंत्री श्रीमती सुनीता गुप्ता के भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम बहुत ही उल्लास और शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा , उसकी तीनों सभा और नगर सभा बिलासपुर के तीनों सभा को बधाई और धन्यवाद दिया गया । एवं छः गः राज्य केशरवानी वैश्य सभा का पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह तीनों सभाओं द्वारा मनाया गया एवं बिलासपुर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सफल आयोजन के लिए केक काट कर खुशी का इजहार किया गया मुख्य रुप से अशोक केशरवानी प्रदेश निवर्तमान अशोक केशरवानी रोहित केशरवानी इंजी सुधीर गुप्ता धीरेन्द्र केशरवानी नगर अध्यक्ष हेमंत केशरवानी हाई कोर्ट एडवोकेट अशोक केसरवानी मनेंद्रगढ़ नगर महामंत्री बसंत केशरवानी एवं नगर महिला सभा संरक्षक एवं महिला नगर अध्यक्ष एवं उनकी टीम तरुण सभा के सदस्य एवं कोरबा अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद केशरवानी एवं उनकी टीम की उपस्थिति में बिलासपुर आयोजन समिति में नगर सभा एवं महिला सभा एवं तरुण सभा का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा।
इस कार्यक्रम में देश भर के एक सौ पचास प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न नगर सभा से लगभग तीन सौ स्वजातीय जनों ने भाग लिया। अंत में प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। उक्ताशय की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री मूलचन्द गुप्ता ने दी।



