24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

चांपा नगर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक संपन्न

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज

चांपा। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में चांपा नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के भगिनी निवेदिता कक्ष में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना तथा उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत, सह-संगठन प्रभारी श्री राजेंद्र वैष्णव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, मंडल प्रभारी श्रीमती रजनी सत्तू साहू, मंडल अध्यक्ष श्री संतोष थवाईत, पालिकाध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उनके साथ ही कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, लक्ष्मी चंद देवांगन, शिशुपाल सिंह राजपूत, सलीम मेमन, गुलाब सिंह चंदेल, मीरा मिहीर पाटले, संतोष सोनी, ग्यारसी मोदी एवं यशवंत साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में जिला कार्यालय मंत्री श्री प्रदीप सराफ, जिला उपाध्यक्ष श्री धनंजय सिंह ठाकुर, श्री अमर सुल्तानिया, श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, श्री नंद चौधरी एवं श्रीमती कमला देवी पाटले ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

समापन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जब्बल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और ‘अंत्योदय’ की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाना ही संगठन का मूल उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री राम बल्लभ सोनी, गोपीचंद बरेठ, उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार, रजनी देवांगन, मंगल चंद देवांगन, गेंदराम कुर्रे, कौशल अग्रवाल, पीतांबर अग्रवाल, नंदकुमार देवांगन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें ईश्वर देवांगन, मोनी मिश्रा, रमेश सोनझरी, संतोष देवांगन, राजन गुप्ता, भगवंतीन साहू, पुष्पा सिंह, गौतम यादव, रिंकू मोदी, विक्रांत बघेल, रोहित पटेल, रामचरण पटेल, गंगाराम मांझी, शिव प्रसाद यादव, धीरज सोनी, अमर देवांगन, जय मोंटू, गोपाल, हितेश सिंह राज, संत सोनंत, राजू दास महंत, लव देवांगन, गौकरण पटेल, लक्ष्मी पटेल, प्रदीप यादव, आदर्श पांडे, अजय सोनवानी, लक्की बघेल, विनय बघेल, देवव्रत देवांगन, विकास सोनी, ललित प्रधान, प्रदीप स्वर्णकार, गणेश श्रीवास, आराधना श्रीवास, सत्यप्रकाश सोनी, सुनील सोनी, पूनम राय, श्वेता श्रीवास, धनेश्वरी, जागृति, अन्नपूर्णा सोनी, भगवती, संतोष देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles