24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित सम्मेलन में मीडिया की भूमिका, साइबर सुरक्षा और महिला सम्मान पर हुआ व्यापक संवाद

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में 20 एवं 21 मार्च 2026 को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से आए पत्रकारों, विशेषज्ञों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महिला सम्मान, मीडिया की जिम्मेदारी एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत पंजीकरण एवं स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर के आगमन पर कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया गया। वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुत किया गया तथा सदस्य सचिव श्री सुदीप जैन द्वारा कार्यक्रम की भूमिका रखी गई। “Reporting with Dignity” एवं “True Cyber Sakhi” पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया, साथ ही साइबर सुरक्षा और Truecaller से संबंधित जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
मुख्य आकर्षण के रूप में अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने विशेष संबोधन में मीडिया की भूमिका को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताते हुए पत्रकारों से संवेदनशील एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील की। इसके बाद परिचय सत्र में प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए।
दूसरे दिन का कार्यक्रम विभिन्न ज्ञानवर्धक सत्रों से परिपूर्ण रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पिंकी आनंद ने “मीडिया कानून एवं नैतिक ढांचा” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, आईआईएमसी की कुलपति श्रीमती प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने “महिलाओं के सम्मानजनक चित्रण” पर अपने विचार रखे।
आकाशवाणी की स्वाति गुप्ता ने भाषा, फ्रेमिंग एवं रिपोर्टिंग की बारीकियों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. जयंत कुलकर्णी ने मीडिया को सामाजिक परिवर्तन के प्रभावी साधन के रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में अध्यक्ष महोदया द्वारा निष्कर्षात्मक उद्बोधन दिया गया, जिसमें पत्रकारों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।
यह सम्मेलन पत्रकारिता में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और महिला गरिमा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles