21.7 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

जांजगीर-चांपा के खिलाड़ी ने फिर किया कमाल — आर्मरेसलिंग में द्वितीय स्थान, नेशनल के लिए चयन 🇮🇳🏆

🏆🇮🇳

जांजगीर-चांपा। जिले के उभरते खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने 23वें छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता भिलाई में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्मरेसलिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

निखिल कहरा की इस उपलब्धि ने न केवल जांजगीर-चांपा जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्हें अब नेशनल आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भी चयनित किया गया है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस सफलता के पीछे हल्क फिटनेस क्लब के अनुभवी कोच कैलाश वर्मा और किशन वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में क्लब के खिलाड़ी न केवल आर्मरेसलिंग बल्कि पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, बॉडीबिल्डिंग, फिटनेस मॉडलिंग और अन्य फिटनेस प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

हल्क फिटनेस क्लब जांजगीर-चांपा आज जिले के प्रमुख फिटनेस सेंटर के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जहां युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। क्लब का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना भी है।

क्लब परिवार का कहना है कि वे आगे भी ऐसे ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे, ताकि जिले और प्रदेश का नाम देशभर में रोशन होता रहे।

अंत में क्लब द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर स्वास्थ्य और फिटनेस पर भी ध्यान दें। हल्क फिटनेस क्लब, जांजगीर-चांपा सभी का हार्दिक स्वागत करता है।


Aman Chhattisgarh News
“आपकी आवाज़, आपकी पहचान”

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles