अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार ‘गांव चलो–बूथ चलो–हॉस्टल चलो’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा मंडल द्वारा बालक छात्रावास में संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लव देवांगन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार उपस्थित रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने छात्रावास के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में नगर मंडल महामंत्री गोपीचंद बरेठ, उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन एवं नरेंद्र ताम्रकार, निवर्तमान अध्यक्ष गणेश श्रीवास, ईश्वर कंसारी, बुनकर प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक संजय देवांगन, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बजरंग देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, आमजन एवं विद्यार्थियों तक पहुंच बनाना तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से संगठन और समाज के बीच संवाद और विश्वास दोनों मजबूत होते हैं।


