24.6 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई जन-जन तक

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चाम्पा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आज बिरगहनी ग्राम पंचायत के गायत्री मंदिर परिसर में “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के  प्रदेश मंत्री तौसीफ खान(जिला कार्यक्रम प्रभारी) सिकंदर खान (प्रदेश सह प्रभारी कार्यक्रम मन की बात) जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जब्बल,मोहम्मद सलीम मेमन,  शमसुद्दीन अंसारी, सउद्दीन अंसारी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान, सोशल मीडिया प्रभारी शहीद राजा, रियाज रजा, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ग्राम पंचायत लछनपुर के सरपंच गेंद राम कुर्रे, हरीश साहू, हाजी खैरात रिजवी, हुसैन खान, इरशाद बैग, नईम सौदागर, मोहम्मद अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपने प्रश्नों का समाधान कराया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles