अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
जांजगीर-चांपा। जिले में आम जनता की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए सीधे बिजली कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। उनके साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली बिल में गड़बड़ी, अनियमित आपूर्ति और अन्य तकनीकी खामियों को लेकर लोगों में नाराजगी थी। शिकायतों के मद्देनज़र पंकज शुक्ला ने जनता के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना चाहिए और विभाग को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए। अधिकारियों ने भी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस पहल से क्षेत्रवासियों में राहत और संतोष का माहौल देखने को मिला, वहीं लोगों ने पंकज शुक्ला के इस प्रयास की सराहना की।


