11.3 C
New York
Wednesday, April 29, 2026

Buy now

spot_img

चांपा की बेटी ने किया कमाल: स्कूल का नाम रोशन, छत्तीसगढ़ टॉप 10 में बनाई जगह

चांपा सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा खुशबू देवांगन

चांपा। 12वीं बोर्ड परीक्षा में चांपा की एक छात्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है। छात्रा ने अपने स्कूल का नाम प्रदेशभर में रोशन कर दिया। खास बात यह रही कि जिले से केवल इसी छात्रा ने टॉप 10 में स्थान हासिल किया है, जिससे स्कूल और चांपा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। स्कूल परिसर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शिक्षकों ने बताया कि छात्रा शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रही है।

छात्रा की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। चांपा क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात मानी जा रही है कि यहां की बेटी ने पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बताया जा रहा है कि खुशबू शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में हुई, जहां से उन्होंने अपनी मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार की।

इस उपलब्धि पर खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-के साथ अपने मामा और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वहीं, उनके पिता महेंद्र देवांगन ने भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर के उपाध्यक्ष नन्द कुमार देवांगन ने भी उनके घर पहुंचकर उनको बधाई दी है।

खुशबू की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles