15.1 C
New York
Friday, May 1, 2026

Buy now

spot_img

  श्रमिक दिवस पर जेएसडब्ल्यू महानदी पावर प्लांट में मॉकड्रिल, क्लोरीन लीकेज से निपटने का किया अभ्यास

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

जांजगीर-चांपा। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, ग्राम नरियरा (तहसील अकलतरा) में 1 मई 2026 को श्रमिक दिवस के अवसर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य कर्मकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करना था।

मॉकड्रिल के दौरान क्लोरीन गैस लीकेज की काल्पनिक स्थिति बनाकर पुलिस दल, फायर टीम, बचाव दल और मेडिकल टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। बचाव दल ने सुरक्षा उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा साधनों का उपयोग करते हुए लीकेज को नियंत्रित किया। इस दौरान एक प्रभावित श्रमिक को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से कारखाने के व्यवसायजन्य स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

अभ्यास में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री अश्वनी पटेल, थाना प्रभारी अकलतरा श्री भास्कर शर्मा, प्लांट हेड श्री अश्वनी मित्तल, हेड एचआर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड और साईं लीलागर पावर जनरेशन लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।

मॉकड्रिल में कारखाने की एम्बुलेंस, दो फायर टेंडर तथा न्युवोको प्लांट से एक अतिरिक्त फायर टेंडर की भागीदारी रही।

इस अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने मॉकड्रिल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधन को नियमित रूप से ऐसे अभ्यास आयोजित करने और क्लोरीन लीकेज, आग एवं अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपायों की सतत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और मॉकड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles