23.1 C
New York
Tuesday, August 11, 2026

Buy now

spot_img

13 अगस्त को चांपा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्राशहीद स्मारक में श्रद्धांजलि के साथ होगा समापन

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़

चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल चांपा द्वारा 13 अगस्त 2026 को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के संदेश के साथ निकाली जाने वाली इस यात्रा का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे महाराजा सीताराम गुहा जी के निवास, बरपाली चौक चांपा से होगा।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष एवं जांजगीर-चांपा विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहेंगे।

बरपाली चौक से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा शहीद भगत सिंह चौक (लायंस चौक), शहीद राजकिरण दुग्गड़ उद्यान, शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक (बैरीयल), सुभाष चौक, राधा कृष्ण मंदिर चौक, कदम चौक, हनुमान चौक एवं रानी रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगी। यहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा।

भाजपा मंडल चांपा ने नगरवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं देशप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने नागरिकों से हाथों में तिरंगा लेकर इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल चांपा अध्यक्ष संतोष कुमार थवाईत हैं। वहीं मंडल महामंत्री गोपीचंद बरेठ एवं रामवल्लभ सोनी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles