15.6 C
New York
Tuesday, May 5, 2026

Buy now

spot_img

चांपा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली अंग्रेजी माध्यम कक्षा हेतु लॉटरी 9 मई को



जांजगीर-चांपा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चांपा विकासखंड बम्हनीडीह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली अंग्रेजी माध्यम की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी जारी की गई है।

विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश पोर्टल 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित थी। पात्र एवं अपात्र विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 06 मई 2026 को किया जाएगा।

इसके बाद अभिभावकों के लिए दावा-आपत्ति आवेदन की प्रक्रिया 06 मई से 07 मई 2026 दोपहर 2 बजे तक रखी गई है। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची 08 मई 2026 को जारी की जाएगी।

विद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों के चयन हेतु लॉटरी प्रक्रिया 09 मई 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगी। लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया 11 मई 2026 से 16 मई 2026 तक संपन्न की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से निर्धारित तिथियों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles