13.5 C
New York
Wednesday, May 13, 2026

Buy now

spot_img

पोस्ट ऑफिस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, लोगों के लाखों फंसे

Aman Chhattisgarh News

पोस्ट ऑफिस के नाम पर फिर भरोसे का कत्ल! एजेंट बनकर लाखों डकारने का आरोप, पैसा मांगने पहुंचे हितग्राहियों ने घर के सामने गाड़ दिया टेंट

चांपा में पोस्ट ऑफिस एजेंट पर बड़ा आरोप, गरीबों की जमा पूंजी गायब

Champa में एक बार फिर पोस्ट ऑफिस के नाम पर लोगों की मेहनत की कमाई डूबने का मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले हुए चर्चित फर्जीवाड़े की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब इमली घाट निवासी Krishna Kumar Gupta पर पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर लाखों रुपए हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं।



आरोप है कि आरोपी घर-घर जाकर पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं का झांसा देता था, लोगों के खाते खुलवाता था और हर महीने रकम वसूलता था। लेकिन जब हितग्राही पोस्ट ऑफिस पहुंचे और अपने खातों की जानकारी निकाली तो उनके होश उड़ गए। जिन पैसों को लोग अपनी जीवनभर की बचत समझ रहे थे, वह रकम पोस्ट ऑफिस तक पहुंची ही नहीं।

अब पूरे नगर में एक ही सवाल गूंज रहा है — आखिर गरीबों की गाढ़ी कमाई गई कहां?

50 से ज्यादा हितग्राही पहुंचे घर, महिलाओं ने शुरू किया धरना

बुधवार को करीब 50 से 60 महिला-पुरुष हितग्राहियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी सीधे आरोपी के घर पहुंच गए और अपनी जमा रकम वापस करने की मांग करने लगे। लोगों का आरोप है कि हर बार “जल्द पैसा दूंगा” कहकर उन्हें टाल दिया जाता था, लेकिन किसी को पैसा वापस नहीं मिला।

हितग्राहियों के मुताबिक घर में मौजूद आरोपी की पत्नी ने कहा कि Krishna Kumar Gupta घर पर नहीं हैं और लोगों से वहां से जाने को कहा। इसके बाद महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया और घर के सामने ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गईं।

महिलाओं का कहना है कि —
“या तो पूरा पैसा वापस मिलेगा, नहीं तो धरना जारी रहेगा।”

“हमारे मोहल्ले के ही करोड़ों रुपए फंसे हैं” — सुनीता यादव

Sunita Yadav ने आरोप लगाते हुए कहा कि यादव पारा क्षेत्र में ही 100 से ज्यादा खाते होने की संभावना है। उनका दावा है कि सिर्फ उनके मोहल्ले के लोगों के लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान गरीब परिवारों को हुआ है। किसी ने मजदूरी करके बचत की थी, किसी ने बच्चों की पढ़ाई के लिए रकम जोड़ी थी, तो किसी ने बेटी की शादी के लिए पैसा जमा किया था। आज वही लोग अपने ही पैसों के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

बाजार में पिटाई की भी चर्चा, अब खुलकर सामने आ रहे लोग

नगर में इस बात की भी चर्चा गर्म है कि कुछ दिन पहले एक दबंग व्यक्ति ने रकम वापस नहीं मिलने पर बीच सड़क में आरोपी की पिटाई कर दी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद कुछ लोगों को पैसा लौटाया भी गया। अब यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है और कई अन्य हितग्राही भी खुलकर सामने आने लगे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, लेकिन लोगों का गुस्सा बरकरार

धरने और बढ़ते हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। हालांकि लोगों का कहना है कि अब उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि अपनी पूरी जमा रकम वापस चाहिए।

बड़ा सवाल — आखिर कब तक एजेंटों के भरोसे लुटते रहेंगे लोग?

Champa में सामने आया यह मामला एक बार फिर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर कब तक गरीबों की मेहनत की कमाई एजेंटों के भरोसे लुटती रहेगी? लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो पा रहे हैं और एजेंटों के झांसे में आकर अपनी जीवनभर की पूंजी गंवा रहे हैं।
:

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles