अमन छत्तीसगढ़ न्यूज़
चांपा। आज दिनांक 07 अगस्त, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह भैया जी के निर्देश एवं प्रभारी योगेश गोयल जी के मार्गदर्शन में भाजयुमो चांपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन के नेतृत्व में युवा मोर्चा चांपा मंडल द्वारा विशेष सम्मान अभियान चलाया गया।
इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चांपा क्षेत्र के बुनकर भाइयों एवं बहनों के घर-घर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रतीक भगवा गमछा भेंट कर उनके परिश्रम, हुनर और देश की संस्कृति को संजोने में दिए जा रहे योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे बुनकर भाई-बहन भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा और स्वदेशी संस्कृति के महत्वपूर्ण वाहक हैं। उनके हुनर और मेहनत को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प निरंतर मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर भाजयुमो चांपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


